Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: विंध्य वाटिका में हुआ वृहद वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sonpal Gautam , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 13/07/2026 04:29:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sonpal Gautam ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 13/07/2026 04:29:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र स्थित विंध्य वाटिका में शासन के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर जनपद मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र स्थित विंध्य वाटिका में शासन के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में कानूनगो उमाशंकर मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि गुलाम रसूल, मनरेगा के जूनियर इंजीनियर (जेई) संतोष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पौधे लगाकर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि गुलाम रसूल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधों से हमें स्वच्छ हवा, ऑक्सीजन और संतुलित पर्यावरण मिलता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के नाम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से ही पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। पौधारोपण से आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।