Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मंत्री आशीष पटेल ने जनसंवाद में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/07/2026 02:51:42 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/07/2026 02:51:42 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण) आशीष पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता संरक्षण) आशीष पटेल ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों, एनडीए के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन सहित अन्य जनसमस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि "जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समाधान कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के विश्वास और सहयोग के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। जनसंवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, एनडीए पदाधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रखीं, जिनके समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


Featured News