-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 12 वर्षीय बालिका की मौत में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि से मचा हड़कंप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक गांव में 28 अप्रैल को हुई 12 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है। रिपोर्ट में बालिका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की दिशा बदल दी है। 28 अप्रैल को घर में फंदे से लटका मिला था। बालिका का शव, पोस्टमार्टम में हुआ दुष्कर्म का खुलासा बालिका के शरीर पर मिले गंभीर चोट के निशान, मौत की तकनीकी वजह 'हैंगिंग' आई सामने मीरगंज में 28 अप्रैल को हुई 12 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और शरीर पर गंभीर चोटों की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दो विशेष टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है जानकारी के अनुसार, घटना 28 अप्रैल की शाम की है। उस समय बालिका का पिता मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था और माँ राशन लेने गई थी। घर पर बालिका अपनी छोटी बहन के साथ थी, जिसने कमरे में अपनी बड़ी बहन का शव फंदे से लटका हुआ पाया। शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने स्थिति पूरी तरह बदल दी। रिपोर्ट में न केवल दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, बल्कि शरीर पर गंभीर चोट के निशान भी पाए गए हैं। हालांकि, मौत का तकनीकी कारण 'हैंगिंग' बताया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से एक दिन पहले माँ ने बालिका की डंडे से पिटाई की थी। पुलिस अब इस पहलू की भी बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इस जघन्य अपराध का खुलासा कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
हरियाणा: बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को बुद्ध के सिद्धांतों से कराया गया परिचय
मध्य प्रदेश: जनसमस्याओं को लेकर पत्रकार संघ किया अनशन, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त
मध्य प्रदेश: आधी रात को लूट, दंपत्ति को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी ले गए बदमाश
उत्तर प्रदेश: मजदूर महिला को जड़े एक के बाद एक 11 थप्पड़, बकाया पैसे मांगने की मिली सजा
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा, सोनभद्र से चार राज्यों तक सीधी कनेक्टिविटी
