Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाने का हुआ विरोध, मजदूरों से फावड़ा और परात छीनी गई 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 17/09/2026 12:35:11 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 17/09/2026 12:35:11 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला माली में आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला माली में आबादी के बीच मोबाइल टावर लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। बुधवार को प्लॉट में निर्माण कार्य शुरू होते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और काम कर रहे मजदूरों से फावड़ा और मसाला ढोने की परात छीन ली। इस दौरान प्लॉट मालिक और मोहल्ले के लोगों के बीच काफी कहासुनी भी हुई। विरोध कर रहे लोगों की अगुवाई कर रहे सुनील कुमार ने बताया कि मोहल्ले में थाना मीरगंज क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी महावीर सिंह का खाली प्लॉट है। इसी प्लॉट में एयरटेल कंपनी का मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि बुधवार को निर्माण कार्य शुरू होने के बाद उन्हें टावर लगाए जाने की जानकारी हुई। स्थानीय लोगों ने टावर को आबादी के बीच लगाए जाने पर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि टावर लगाने से लोगों को परेशानी हो सकती है और अधिक ऊंचाई के कारण आंधी-तूफान के दौरान भी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि वे किसी भी हालत में आबादी के बीच टावर का निर्माण नहीं होने देंगे।

सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोग एसडीएम निधि शुक्ला से मुलाकात कर टावर निर्माण रुकवाने की मांग करेंगे। विरोध के दौरान महावीर सिंह और मोहल्ले के लोगों के बीच काफी कहासुनी हुई। मौके पर सुनील कुमार, धीरू, चुन्नीलाल, भगवान दास मौर्य, ओमप्रकाश, रिंकू, राजवीर, सत्येंद्र, लीलाधर, बाबूराम, प्रेमवती, प्रेम देवी, सन्नो देवी, राजबाला, सरोज देवी, नेमवती, चांदनी और कमला समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। सभी ने मिलकर आबादी के बीच टावर लगाए जाने का विरोध किया।