-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, बढ़ती कीमतों ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देशभर में महंगाई की मार के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देशभर में महंगाई की मार के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो अब पेट्रोल 99 रुपये 51 पैसे प्रति लीटर और डीजल 92 रुपये 49 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। लगातार बढ़ती तेल की कीमतों ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। वाहन चालकों का कहना है कि पहले लोग आसानी से टंकी फुल करा लेते थे। लेकिन अब 100 या 200 रुपये का ही पेट्रोल डलवाकर काम चलाना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई का असर सीधे लोगों की जेब पर दिखाई दे रहा है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से सिर्फ वाहन चलाना ही महंगा नहीं होगा, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं। ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ने का असर बाजार पर भी पड़ने की संभावना है। फिलहाल लोगों को उम्मीद है कि सरकार जल्द राहत देने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
दिल्ली: सरकारी विद्यालय में जनजातीय समुदाय के लिए सेवा और सहयोग कार्यक्रम, कपड़ों का किया गया वितरण
उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद चौक बाजार में भीषण जाम, 20 मिनट तक फंसी रहीं दो एंबुलेंस
उत्तराखंड: महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस की ‘झोटा बुग्गी यात्रा’, 24 मई को निकलेगा विरोध मार्च
राजस्थान: 2027 को लेकर घर-घर सर्वे जारी, जिला कलक्टर ने नागरिकों से सहयोग की करी अपील
मध्य प्रदेश: “संस्कारों की पाठशाला” कार्यक्रम, बच्चों को नैतिक मूल्यों व सुरक्षा की दी गई सीख
उत्तर प्रदेश: डीएम और एसपी ने थाना समाधान दिवस में सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
