-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों पर चला प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के सातवें दिन इज्जतनगर मंडल द्वारा रेलवे परिसरों में एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के सातवें दिन इज्जतनगर मंडल द्वारा रेलवे परिसरों में एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आयोजित किया गया। अभियान के तहत बरेली सिटी, इज्जतनगर, लालकुआं, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, कासगंज, काशीपुर, हल्द्वानी, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज, हाथरस और पीलीभीत स्टेशनों पर खानपान इकाइयों, फूड स्टॉलों, रिफ्रेशमेंट रूम एवं यात्री सेवा क्षेत्रों में बायोडिग्रेडेबल और गैर-प्लास्टिक कटलरी के उपयोग को बढ़ावा दिया गया। इस दौरान खानपान विक्रेताओं, स्टॉल संचालकों, रेलवे स्टाफ और यात्रियों को प्लास्टिक अपशिष्ट से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक किया गया। विक्रेताओं को प्लास्टिक कप, चम्मच, प्लेट और कैरी बैग की जगह कागज के कप, लकड़ी के चम्मच, सुपारी पत्तों की प्लेट, कपड़े के थैले और अन्य पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणाओं, पोस्टरों, बैनरों और डिजिटल संदेशों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त खानपान व्यवस्था एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया गया। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने खानपान इकाइयों का निरीक्षण कर एकल उपयोग प्लास्टिक के प्रयोग में कमी लाने के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बढ़ाई। अभियान में रेलवे कर्मचारियों, हाउसकीपिंग स्टाफ, खानपान विक्रेताओं और यात्रियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल रेलवे परिसर बनाए रखने का संकल्प लिया।
उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय व शोध केंद्र का भव्य भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, SDO और ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: “रोटरी क्लब ऑफ मेडिको” का भव्य शुभारंभ, चिकित्सकों ने ली समाजसेवा की शपथ
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का कहर, 40°C पारा, लू और उमस से जनजीवन प्रभावित
राजस्थान: फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो वांछित आरोपी हुए गिरफ्तार
