Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे से तोड़फोड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 13/07/2026 01:48:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 13/07/2026 01:48:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली फतेहगंज कस्बे के मोहल्ला अंसारी स्थित हुसैनी मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली फतेहगंज कस्बे के मोहल्ला अंसारी स्थित हुसैनी मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी का शांति भंग की आशंका में चालान किया है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अंसारी वार्ड-5 निवासी शरीफ अहमद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 7 जुलाई की देर रात एक व्यक्ति ने मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को डंडे से तोड़ दिया। घटना सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी मोईन अंसारी उर्फ गुड्डू नशे की हालत में अक्सर मोहल्ले में उत्पात मचाता है और नमाजियों के साथ अभद्र व्यवहार भी करता है।

घटना के समय डायल-112 पुलिस को भी सूचना दी गई थी, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित का आरोप है कि जब आरोपी के परिजनों से शिकायत की गई तो उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की और शनिवार को आरोपी मोईन अंसारी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसका शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी (हाइवे) देवेश सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तोड़फोड़ करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Related News

राजस्थान: WPSF संस्था ने राजकीय विद्यालय दूदू में बच्चों को बांटे खिलौने और शूज, शिक्षा सहायता का दिया संदेश

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट हुई बरेली पुलिस, एसपी साउथ और एसपी ट्रैफिक ने मार्गों का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश: विंध्य वाटिका में हुआ वृहद वृक्षारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की हुई मौत, चालक फरार

उत्तर प्रदेश: ग्लैमर ग्लेज फैशन शो में गाजीपुर के युवाओं का जलवा, जिले के नाम आईं चार शील्ड


Featured News