-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: दुष्कर्म के वांछित आरोपी से पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में दुष्कर्म के वांछित आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भी चाकू सहित मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र में दुष्कर्म के वांछित आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी भी चाकू सहित मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमे में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर दो आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में नामजद आरोपी साकिब पुत्र मोहम्मद सईद और मुनीश पुत्र रामबहादुर राठौर निवासी ग्राम केला डंडी फरार चल रहे थे। इसी बीच 29 अप्रैल को सूचना मिली कि आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए पीड़िता पक्ष को तमंचा दिखाकर धमका रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मधुनगला मंदिर के पास दोनों आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक से भागने लगे, लेकिन कच्चे रास्ते पर असंतुलित होकर गिर गए। इसी दौरान एक आरोपी साकिब ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें साकिब के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक .315 बोर तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है। वहीं, दूसरे आरोपी मुनीश को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा गया है। घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग और अवैध शस्त्र रखने के मामले में भी अलग से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
हरियाणा: बुद्ध पूर्णिमा पर विचार गोष्ठी, विद्यार्थियों को बुद्ध के सिद्धांतों से कराया गया परिचय
मध्य प्रदेश: जनसमस्याओं को लेकर पत्रकार संघ किया अनशन, प्रशासन के आश्वासन पर समाप्त
मध्य प्रदेश: आधी रात को लूट, दंपत्ति को बंधक बनाकर लाखों के जेवर और नकदी ले गए बदमाश
उत्तर प्रदेश: मजदूर महिला को जड़े एक के बाद एक 11 थप्पड़, बकाया पैसे मांगने की मिली सजा
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज को विंध्य एक्सप्रेसवे का तोहफा, सोनभद्र से चार राज्यों तक सीधी कनेक्टिविटी
