Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पटाखा दुकानों के ठेकों पर उठे सवाल, छोटे दुकानदारों के लिए ₹15 हजार शुल्क तय करने की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 03/11/2026 06:02:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 03/11/2026 06:02:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद दीपावली पर पटाखों की दुकानों के आवंटन और ठेका व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद दीपावली पर पटाखों की दुकानों के आवंटन और ठेका व्यवस्था को लेकर विवाद सामने आया है। छोटे दुकानदारों पर अधिक आर्थिक बोझ पड़ने की आशंका जताते हुए रजत शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उनकी समस्याएं उठाईं। इस संबंध में उन्होंने एडीएम और कमिश्नर प्रशासन प्रथम से मुलाकात कर दुकानदारों को राहत देने की मांग की।

दुकानदारों का कहना है कि पटाखों के ठेके महंगी दरों पर उठाए गए हैं, जिसके कारण उनसे अधिक धनराशि वसूले जाने की आशंका है। रजत शर्मा ने अधिकारियों को बताया कि एक दुकान तैयार करने में करीब 3,500 रुपये का खर्च आता है। ऐसे में छोटे दुकानदारों से भारी रकम वसूलना उनके लिए आर्थिक परेशानी खड़ी कर सकता है।

उन्होंने सवाल उठाया कि ठेकेदारों द्वारा महंगी बोली लगाने का बोझ छोटे दुकानदारों पर क्यों डाला जाए। उनका कहना है कि यदि दुकानदारों से अधिक शुल्क लिया जाता है तो इसका असर पटाखों की बिक्री की कीमतों पर भी पड़ सकता है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

रजत शर्मा ने प्रत्येक पटाखा दुकान का शुल्क करीब 15,000 रुपये निर्धारित करने का प्रस्ताव अधिकारियों के सामने रखा। साथ ही उन्होंने मांग की कि दुकान आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी हो और निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर रोक लगाई जाए।

रजत शर्मा के अनुसार, इस मामले को लेकर कल जिलाधिकारी से भी मुलाकात की जाएगी। इसमें दुकानदारों की समस्याएं रखते हुए दीपावली से पहले उचित समाधान निकालने की मांग की जाएगी।

फिलहाल 15,000 रुपये प्रति दुकान शुल्क निर्धारित करने का प्रस्ताव प्रशासन के समक्ष रखा गया है। इस पर अंतिम निर्णय प्रशासन को लेना है।