Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सूर्य हत्याकांड के विरोध में मुरादाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 02/06/2026 11:48:16 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/06/2026 11:48:16 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में हिंदू युवक सूर्य की हत्या के विरोध में रविवार को मुरादाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में हिंदू युवक सूर्य की हत्या के विरोध में रविवार को मुरादाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शाम 5 बजे हनुमान मूर्ति स्थल से जिहादियों की प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकालकर गुलाब बाड़ी चुंगी तक मार्च किया और वहां प्रतीकात्मक अर्थी दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय बजरंग दल एवं अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा हिंदू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि गाजियाबाद के खोड़ा में हुई सूर्य की हत्या ने पूरे हिंदू समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को शीघ्र कठोर सजा नहीं मिली तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा। वहीं विभाग महामंत्री गौरव सैनी ने मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सजा दिलाने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन को चेतावनी दी कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। अंत में सूर्य को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
 


Featured News