-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: टायर फटने से चावल लदा ट्रक हाईवे पर पलटा, चालक घायल; क्रेन से हटाया गया वाहन
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास चावल से भरा ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर धनेटा फाटक के पास चावल से भरा ट्रक अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और हाईवे पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक ट्रक के अंदर फंस गया जानकारी के अनुसार चावल से लदा ट्रक संख्या HR58D9205 रामपुर से बरेली की ओर जा रहा था। धनेटा फाटक के पास बल्लिया गाँव के पुल पर चढ़ते समय अचानक ट्रक का टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने के बाद हाईवे पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।ट्रक में फंसे चालक गुल्लू पुत्र सफीक निवासी नाडा, जिला शामली को मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायल चालक को उपचार के लिए राजश्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक के हाईवे पर पलटने से एक ओर का मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। हालांकि साइड रोड खुला होने के कारण यातायात पूरी तरह ठप नहीं हुआ और वाहन निकलते रहे। सूचना के बाद हाईवे की क्रेन मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद पलटे ट्रक को हटाकर मार्ग को खाली कराया गया। इसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य हो सका।
उत्तर प्रदेश: बस्ती के वार्ड-07 में उपचुनाव का हुआ ऐलान, 13 अक्टूबर को होगा मतदान
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 7.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: थांदला में पवन नाहर की अट्ठाई तपस्या हुई पूर्ण
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी धाम से स्वच्छता अभियान हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री रामलीला महोत्सव 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मार्च 2027 तक सभी टोल बूथ होंगे बैरियर-फ्री, बिना रुके कटेगा टोल टैक्स
