-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विश्व पर्यावरण दिवस पर हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में पौधारोपण, छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधारोपण अभियान चलाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्हें सिंह एवं शिक्षकों द्वारा पौधारोपण कर की गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विद्यालय परिसर में नीम, आंवला, पीपल, तुलसी, शहतूत, मनी प्लांट, गिलोय सहित विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नन्हें सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद वर्ष 1973 में "एकमात्र पृथ्वी" (Only One Earth) विषय के साथ पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। तब से लेकर आज तक यह दिवस पूरी दुनिया में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के कारण पर्यावरण गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने में योगदान दें। विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी और कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवनदाता हैं। वृक्ष न केवल शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, तापमान नियंत्रित करने और जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में जगदीश चंद्र, डॉ. बिजेंद्र सिंह, कुशाग्र राज, विशाल वर्मा, उपासना गुप्ता, राजीव गिहार, मोहित पंडित, सिद्धांत तोमर, प्रदीप दिवाकर, शुभ महाजन, शिवांश, हसनैन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक पौधारोपण का संकल्प लिया।
गुजरात: कलमथा ग्राम सभा में विकास कार्यों और मनरेगा भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
उत्तर प्रदेश: एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने किया वृक्षारोपण
उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प, मीरजापुर न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण
उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
