-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस्ती में 7.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बस्ती में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बस्ती में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना नगर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.530 किलो गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को थाना नगर पुलिस की टीम कुढ़ापट्टी मोड़ और कुढ़ापट्टी के बीच नहर किनारे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बुलेट सवार दो संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बुजुर्गवार टोला दुबौली निवासी राघवेंद्र कुमार चौधरी और विकास चौधरी के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान राघवेंद्र के पास से 5.390 किलो और विकास के पास से 2.140 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से बुलेट मोटरसाइकिल नंबर UP58 AM 7990, एक वीवो वी-50 मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों से गांजा सप्लाई करने वालों के बारे में भी जानकारी मिली है। मामले में थाना नगर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: बस्ती के वार्ड-07 में उपचुनाव का हुआ ऐलान, 13 अक्टूबर को होगा मतदान
मध्य प्रदेश: थांदला में पवन नाहर की अट्ठाई तपस्या हुई पूर्ण
उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी धाम से स्वच्छता अभियान हुआ शुरू
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में श्री रामलीला महोत्सव 2026 का हुआ भव्य शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मार्च 2027 तक सभी टोल बूथ होंगे बैरियर-फ्री, बिना रुके कटेगा टोल टैक्स
