Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन में लगा वामा वेलनेस कैंप, पुलिस परिवारों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 02/11/2026 05:14:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 02/11/2026 05:14:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से रविवार, 1 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी की ओर से वामा वेलनेस कैंप आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की देखभाल के उद्देश्य से रविवार, 1 नवंबर को रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी की ओर से वामा वेलनेस कैंप आयोजित किया गया। आयुष विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से लगाए गए शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ जरूरतमंदों को निशुल्क दवाएं वितरित कीं। उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) की ओर से आयोजित शिविर का नेतृत्व वामा सारथी की बस्ती अध्यक्षा नेहा सिंह ने किया। वह अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती की पत्नी हैं। उनके निर्देशन और उपस्थिति में स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण की व्यवस्था की गई।

शिविर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों की शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनकर आवश्यक सलाह दी। जांच के बाद आई ड्रॉप सहित जलने, कटने और अन्य सामान्य समस्याओं में उपयोग होने वाली एलोपैथिक दवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवारों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और युवाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ पहुंचाना रहा। पुलिसकर्मियों की व्यस्त ड्यूटी और अनियमित दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए इस तरह के आयोजन को परिवार कल्याण की महत्वपूर्ण पहल बताया गया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी वामा सारथी, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। पुलिस परिवार के लोगों ने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।


Featured News