-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बरेली में मंदिर में घुसकर उत्पात का आरोप, युवक और पिता हिरासत में
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक बैट और बॉल लेकर मंदिर परिसर में घुस गया। आरोप है कि उसने मंदिर के अंदर रखी मूर्ति को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया और काफी देर तक उत्पात मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक बैट और बॉल लेकर मंदिर परिसर में घुस गया। आरोप है कि उसने मंदिर के अंदर रखी मूर्ति को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया और काफी देर तक उत्पात मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए, जिससे तनाव का माहौल बन गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,मूर्ति तोड़ने की कोशिश का आरोप मामला थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव का है। युवक की हरकतों से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भोजीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी हसमत और उसके पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है पूछताछ जारी, तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई घटना के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। भोजीपुरा इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी और उसके पिता से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
