Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्लैमर ग्लेज फैशन शो में गाजीपुर के युवाओं का जलवा, जिले के नाम आईं चार शील्ड

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anurag , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 13/07/2026 03:54:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anurag ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 13/07/2026 03:54:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर बनारस में आयोजित ग्लैमर ग्लेज फैशन वीक शो में गाजीपुर के युवा मॉडल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर बनारस में आयोजित ग्लैमर ग्लेज फैशन वीक शो में गाजीपुर के युवा मॉडल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। 12 जुलाई 2026 को लहरतारा स्थित समृद्धि होटल में आयोजित फैशन शो में सैकड़ों मॉडल्स ने रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान गाजीपुर के अनुराग पाण्डेय, लव कुमार, श्रेया वर्मा और निधि ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति देकर चार शील्ड अपने नाम कीं। डिजाइनर मेकअप आर्टिस्ट नीलम के स्लॉट में गाजीपुर के प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा दिखाई और फैशन जगत में जिले की मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। चार शील्ड मिलने से गाजीपुर के लोगों में उत्साह का माहौल है।

रनवे मॉडल के तौर पर शामिल हुए अनुराग पाण्डेय ने कहा कि युवाओं को ग्लैमर और मॉडलिंग की दुनिया में आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर महीने अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस की ओर से फैशन शो आयोजित किए जाते हैं, जिनके जरिए युवाओं को फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। साथ ही मॉडलिंग क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते भी खोल रहा है। अनुराग पाण्डेय ने बताया कि वह अब तक पांच फैशन शो में हिस्सा ले चुके हैं। वर्ष 2025 में उन्हें *मिस्टर यूपी* का खिताब भी मिल चुका है। इसके अलावा रनवे मॉडलिंग में लगातार उपलब्धियां हासिल करते हुए वह अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस से शील्ड जीतकर गाजीपुर का नाम आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य गाजीपुर को मॉडलिंग की दुनिया में नई पहचान दिलाना है, ताकि जिले के अधिक से अधिक युवा और युवतियां इस क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा सकें और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गाजीपुर का नाम रोशन कर सकें। फैशन शो में मिली इस सफलता के बाद जिले के युवाओं में मॉडलिंग और ग्लैमर इंडस्ट्री को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।