-
☰
उत्तराखंड: गंगोलीहाट में कांग्रेस का हल्लाबोल: शिक्षा निदेशक से मारपीट पर विधायक का पुतला फूंका
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तराखंड: उत्तराखंड के शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ हुई मारपीट के मामले ने अब प्रदेशव्यापी राजनीतिक रूप ले लिया है। इसी कड़ी में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगोलीहाट ने प्रदेश सरकार और सत्तापक्ष के खिलाफ मो
विस्तार
उत्तराखंड: उत्तराखंड के शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ हुई मारपीट के मामले ने अब प्रदेशव्यापी राजनीतिक रूप ले लिया है। इसी कड़ी में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगोलीहाट ने प्रदेश सरकार और सत्तापक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर 'अधिकारी उत्पीड़न' और 'तानाशाही' का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मुख्य चौराहे पर प्रदर्शन: "तानाशाही नहीं चलेगी" के लगे नारे सोमवार दोपहर ठीक 12:30 बजे, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष (अ.जा. प्रकोष्ठ) मनोज टम्टा के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं का आक्रोश चरम पर था, जहाँ उन्होंने "भाजपा सरकार मुर्दाबाद" और "लोकतंत्र की हत्या बंद करो" जैसे नारों से आसमान गुंजा दिया। सत्ता के अहंकार में चूर है सरकार: मनोज टम्टा जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज टम्टा ने तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा एक शीर्ष अधिकारी के साथ मारपीट की घटना राज्य की चरमराती कानून व्यवस्था का प्रमाण है। सत्ता के संरक्षण में जनप्रतिनिधि अब अधिकारियों को डराने-धमकाने और उनके साथ हिंसा करने पर उतारू हैं। कांग्रेस इस तानाशाही को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रमुख नेताओं की उपस्थिति
प्रदर्शन में क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने भी अपनी एकजुटता दिखाई। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे हयात सिंह बोरा (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) अनिल बिष्ट (यूथ विधानसभा अध्यक्ष) गणेश रावल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) मोहन बोहरा (जिला प्रवक्ता) सुरेश पंडा (जिला उपाध्यक्ष) दीपक धानिक (पूर्व युवा अध्यक्ष) सहभागी: ललित कुमार, अजय कोहली, पीयूष गोस्वामी समेत दर्जनों कार्यकर्ता। उग्र आंदोलन की दी धमकी कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में दोषी विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई, तो कांग्रेस पूरे जनपद में उग्र आंदोलन छेड़ेगी, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह शासन-प्रशासन की होगी।
उत्तर प्रदेश: लाइनमैन पर बिजली चोरी और निजी कनेक्शन का आरोप, स्थानीय लोग जांच की मांग में दबाव
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर: थाना गंगोह में 'नो हेलमेट, नो फ्यूल' अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा
उत्तर प्रदेश: यादव जी की लव स्टोरी” फिल्म के विरोध में विश्व यादव परिषद ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
बिहार: वरिष्ठ अधिवक्ता परमेश्वर प्रसाद सिंह का निधन, समस्तीपुर-रोसड़ा कोर्ट में मातम छाया