Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: गंगोलीहाट के स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तराखंड  Published by: Likhit Pant , उत्तराखंड  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/10/2026 01:44:48 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Likhit Pant ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/10/2026 01:44:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: सुरक्षित बचपन अभियान: गंगोलीहाट के गाइड लाइन पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, तहसील विधिक सेवा समि

विस्तार

उत्तराखंड: सुरक्षित बचपन अभियान: गंगोलीहाट के गाइड लाइन पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, तहसील विधिक सेवा समिति गंगोलीहाट की ओर से आज दिनांक 30.10.2026 को 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत गाइड लाइन पब्लिक स्कूल, गंगोलीहाट में एक विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज रजनीश मोहन द्वारा की गई। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं श्रोताओं को सुरक्षित भविष्य, पोक्सो (POCSO) अधिनियम से संबंधित प्रावधानों तथा कक्षा नर्सरी से कक्षा 08 तक के बच्चों के लिए 'अपने अधिकार जानो' विषय पर विस्तार से जानकारी दी।   अभियान के मुख्य बिंदु। 

शिविर में उपस्थित सभी लोगों को 'सुरक्षित बचपन अभियान' की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।  तहसीलदार देवांश प्रताप, खण्ड शिक्षा अधिकारी नीरज अधिकारी, और प्रभारी निरीक्षक गंगोलीहाट नरेन्द्र पाठक ने बच्चों को उनके सुरक्षित भविष्य के प्रति महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।  कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति: इस अवसर पर अधिवक्ता बार संघ के सचिव मनोज सिंह रावल, अधिवक्ता कु. निशा, न्यायालय के पेशकार  संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक  राजेन्द्र सिंह ऐर, आदेशिका वाहक  प्रधुमन सिंह टोलिया, पी.आर.डी. जवान विनोद कुमार, तथा गाइड लाइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य/प्रबन्धक नितेश खाती, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित लगभग 120-150 स्कूली छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: औद्योगिक क्षेत्रों में रोशनी व्यवस्था सुधारने को IBA प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ प्रेरणा सिंह से की मुलाकात, 6 नवंबर तक होगा स्थलीय निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर शंभू कुमार सख्त, धान खरीद से लेकर विकास कार्यों तक में तेजी लाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी

उत्तर प्रदेश: आदर्श बिहार सोसाइटी में धूमधाम से मना करवाचौथ, बादलों के बीच चांद का करती रहीं इंतजार महिलाएं


Featured News