Contact for Advertisement 9650503773


उत्तराखंड: जनसंवाद में सुनीं समस्याएं, ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान का हुआ शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Pushpender Singh Negi , उत्तराखंड  Edited By: Yashoda, Date: 06/06/2026 12:35:36 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 06/06/2026 12:35:36 pm
Share:

संक्षेप

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री Bharat Singh Chaudhary ने गुरुवार को तल्ला नागपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गंधारी में स्थानीय जनता के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

विस्तार

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री Bharat Singh Chaudhary ने गुरुवार को तल्ला नागपुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गंधारी में स्थानीय जनता के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य किए जाएंगे।

इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने तल्ला नागपुर क्षेत्र के क्वीली गांव में अपने परम पूज्य गुरुदेव Shri Poornanand Purohit के जीवन के 100 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर उनके सम्मान में "एक पेड़ गुरु के नाम" अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव जनसेवा के मार्ग पर प्रेरणा प्रदान करता रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुदेव के सम्मान में इस अभियान का शुभारंभ होना अत्यंत सौभाग्य का विषय है। गुरु जहां जीवन में अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करते हैं, वहीं वृक्ष पृथ्वी को जीवन और पर्यावरण को संतुलन प्रदान करने का कार्य करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से प्रेरित है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपने गुरुजनों के सम्मान में कम से कम एक पौधा लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत अभियान में सहभागी बनने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

गुजरात: कलमथा ग्राम सभा में विकास कार्यों और मनरेगा भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

राजस्थान: टीकाराम जूली ने जनसुनवाई में सरकार पर साधा निशाना, दलित अत्याचार, महंगाई और पेपर लीक को लेकर घेरा

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर को दी ₹294 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- "बदलता बलरामपुर

उत्तर प्रदेश: एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने किया वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प, मीरजापुर न्यायालय परिसर में हुआ पौधारोपण

उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


Featured News