-
☰
No image found.
बिहार: नवादा में 8 साल की बच्ची की हत्या पर भाजपा नेता की पहल, परिवार को आर्थिक मदद
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: नवादा जिले के पकड़ी बरावां प्रखंड में पानीपुरी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले अवधेश साह की 8 वर्षीय बेटी के अपहरण और हत्या की हृदयविदारक घटना के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक साहू ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है।
विस्तार
बिहार: नवादा जिले के पकड़ी बरावां प्रखंड में पानीपुरी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करने वाले अवधेश साह की 8 वर्षीय बेटी के अपहरण और हत्या की हृदयविदारक घटना के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक साहू ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को पटना बुलाकर मुलाकात की, परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर मामले में त्वरित कार्रवाई, स्पीडी ट्रायल और दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। बताया गया कि 14 अगस्त को नवादा के कारू साहू सदन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान नितिन अभिषेक साहू को इस घटना की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलते ही उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और आर्थिक सहयोग के साथ न्याय दिलाने में हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। अपने संकल्प को पूरा करते हुए उन्होंने बाद में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सहायता प्रदान की। इस पहल के लिए नवादा जिला तैलिक साहू सभा के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने उनका आभार जताया।धन्यवाद व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय साव, जिला उपाध्यक्ष हीरा लाल साव समेत सभा के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि मामले में जल्द कार्रवाई होगी, पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और दोषियों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
मध्य प्रदेश: रंगदारी के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से मांगी निष्पक्ष जांच
उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने दिए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन से बनेगा समावेशी मध्यप्रदेश मंत्री कुशवाह
उत्तर प्रदेश: SDM के निरीक्षण में स्कूलों की खुली पोल, छह माह से बच्चों को नहीं मिला दूध
उत्तर प्रदेश: मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस-एफएसडीए ने की कार्रवाई
