Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/08/2026 11:43:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/08/2026 11:43:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान फरियादियों ने राजस्व, भूमि विवाद, रास्ते, विकास कार्य, पुलिस समेत विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक मामले की गंभीरता से जांच कराकर ससमय, निष्पक्ष एवं संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो और फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन शिकायतों में स्थलीय जांच की आवश्यकता है, उनमें मौके पर जाकर जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि फरियादी निस्तारण से संतुष्ट हो सके। जनसुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों की नियमित रूप से समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।