-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस-एफएसडीए ने की कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कोतवाली क्षेत्र में जंक्शन रोड स्थित मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बिकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एफएसडीए की टीम को लेकर मौके पर पहुंची।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कोतवाली क्षेत्र में जंक्शन रोड स्थित मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बिकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस एफएसडीए की टीम को लेकर मौके पर पहुंची। कैंटीन मालिक को हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। मामले में कार्रवाई को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं अंग्रेजी शराब की दुकान की कैंटीन में बिक रहा था चिकन जंक्शन रोड पर सरन अस्पताल के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान है। इसी परिसर में अमन नाम से कैंटीन संचालित होती है। आरोप है कि बुधवार रात कैंटीन में चिकन की पकौड़ी बेचा जा रहा था। इसी दौरान किसी युवक ने चिकन बिक्री का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते वीडियो चर्चा में आ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। जंक्शन चौकी इंचार्ज वैभव एफएसडीए की टीम के साथ कैंटीन पर पहुंचे। मौके पर कैंटीन मालिक अमन को हिरासत में लिया गया। टीम की कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
पकड़ा और फिर छोड़ दिया, कार्रवाई कहां हुई मामले में सबसे बड़ा सवाल कैंटीन मालिक को लेकर खड़ा हो रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में तो लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। पुलिस की ओर से फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट, 2006 के तहत कार्रवाई की बात कही गई। हालांकि, मौके पर हुई कार्रवाई का वास्तविक स्वरूप क्या रहा, यह स्पष्ट नहीं हो सका। मामला इतना बड़ा होने के बावजूद खाद्य विभाग के अधिकारियों के बीच ही जानकारी को लेकर स्थिति साफ नहीं है। खाद्य सहायक आयुक्त राहुल सिंह से जब मामले के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं होने की बात सामने आई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पुलिस के साथ एफएसडीए की टीम मौके पर पहुंची तो कार्रवाई की रिपोर्ट विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तक क्यों नहीं पहुंची।
मध्य प्रदेश: रंगदारी के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से मांगी निष्पक्ष जांच
उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने दिए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन से बनेगा समावेशी मध्यप्रदेश मंत्री कुशवाह
उत्तर प्रदेश: SDM के निरीक्षण में स्कूलों की खुली पोल, छह माह से बच्चों को नहीं मिला दूध
