Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: तीन गांवों में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 241 ग्रामीणों की जांच

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 20/08/2026 10:59:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 20/08/2026 10:59:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो गाजीपुर, के ग्राम बघोल ,शेखपुर व नखतपुर में दिनाँक 13 अगस्त 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो गाजीपुर, के ग्राम बघोल ,शेखपुर व नखतपुर में दिनाँक 13 अगस्त 2026 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार दवाइयां वितरित की गईं। रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं और मरीजों को उचित चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में जागरूक किया। 

चिकित्सकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। स्वास्थ्य शिविर बघोल में 46 महिला व 39 पुरूष, शेखपुर में 43 महिला व 40 पुरूष तथा नखतपुर में 35 महिला व 38 पुरुषों ने स्वास्थ्य की जांच कराई एवं निःशुल्क दवा प्राप्त किये। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन क्रमशः श्रीमती अर्चना यादव, श्रीमती वंदना मिश्रा व जिज्ञासा चित्रांशी सी एच ओ व श्रीमती निर्मला यादव, श्रीमती रेखा यादव ए एन एम द्वारा किया गया।