-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने दिए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान उन्होंने फरियादियों से उनकी शिकायतों के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसे अपनी समस्या के संबंध में हुई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी मिल सके। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई पुलिस की जवाबदेही, संवेदनशीलता और जनता के प्रति जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण माध्यम है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तथ्यों का निष्पक्ष परीक्षण किया जाए और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने तथा पुलिस और आमजन के बीच विश्वास को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। एसपी ने कहा कि संतकबीरनगर पुलिस जनविश्वास, पारदर्शिता और उत्तरदायी पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का स्वयं अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए।
मध्य प्रदेश: रंगदारी के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से मांगी निष्पक्ष जांच
उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन से बनेगा समावेशी मध्यप्रदेश मंत्री कुशवाह
उत्तर प्रदेश: SDM के निरीक्षण में स्कूलों की खुली पोल, छह माह से बच्चों को नहीं मिला दूध
उत्तर प्रदेश: मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस-एफएसडीए ने की कार्रवाई
