-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: भिंड में बसपा का संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भिंड बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में 18 अगस्त 2026 को भिंड में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन की मजबूती
विस्तार
मध्य प्रदेश: भिंड बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में 18 अगस्त 2026 को भिंड में जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन की मजबूती आगामी रणनीति तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तृत चर्चा की
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मोहित आनंद जी केंद्रीय प्रदेश प्रभारी मध्य प्रदेश माननीय जियालाल अहिरवार जी प्रदेश अध्यक्ष बसपा मध्य प्रदेश तथा माननीय दिलीप बौद्ध जी प्रदेश प्रभारी मध्य प्रदेश उपस्थित रहे इनके साथ सुनील बघेल जी प्रदेश उपाध्यक्ष गंभीर सिंह नरवरिया जी, प्रदेश महासचिव मनीष कतरोलिया जी जॉन प्रभारी ग्वालियर एवं भीम सिंह पहाड़िया जी जॉन प्रभारी ग्वालियर ने भी शिविर में सहभागिता की
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश भजया जी जिला अध्यक्ष भिंड ने की शिविर के दौरान पार्टी संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का संदेश प्रशिक्षण शिविर में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ संगठन के लिए कार्य करें। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होती है इसलिए कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय रहना चाहिए इस अवसर पर जिलेभर से पहुंचे बसपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेतृत्व का स्वागत किया शिविर में संगठनात्मक गतिविधियों कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मध्य प्रदेश: रंगदारी के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता ने पुलिस कमिश्नर से मांगी निष्पक्ष जांच
उत्तर प्रदेश: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सफाई कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में एसपी ने दिए शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
उत्तर प्रदेश: अधिकारों के प्रभावी क्रियान्वयन से बनेगा समावेशी मध्यप्रदेश मंत्री कुशवाह
उत्तर प्रदेश: SDM के निरीक्षण में स्कूलों की खुली पोल, छह माह से बच्चों को नहीं मिला दूध
उत्तर प्रदेश: मॉडल शॉप की कैंटीन में चिकन बिक्री का वीडियो वायरल, पुलिस-एफएसडीए ने की कार्रवाई
