Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: मेसकौर में प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन, जनप्रतिनिधियों ने जताई खुशी

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Sanjay Kumar Verma , बिहार  Edited By: Kunal, Date: 20/06/2026 10:50:21 am Share:
  • बिहार
  • Published by.: Sanjay Kumar Verma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/06/2026 10:50:21 am
Share:

संक्षेप

बिहार: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नव निर्मित प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व प्रमुख चन्द्रदत प्रसाद एवं पूर्व प्रमुख कलावती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

विस्तार

बिहार: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नव निर्मित प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व प्रमुख चन्द्रदत प्रसाद एवं पूर्व प्रमुख कलावती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रमुख कार्यालय के संचालन से पंचायत प्रतिनिधियों और आम लोगों को अपनी समस्याओं एवं विकास संबंधी प्रस्तावों के निष्पादन में सुविधा मिलेगी। कार्यालय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव, प्रेमचंद यादव, समाजसेवी सत्यप्रकाश मिर्जापुरी उर्फ कृष्णा यादव, उपप्रमुख गोरेलाल चौधरी, पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार, मनोज कुमार, संतोष कुमार पासवान, मीनू यादव, डब्लू यादव समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पंचायत स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों एवं समर्थकों ने भाग लेकर नव स्थापित कार्यालय के प्रति खुशी जताई।
 


Featured News