-
☰
No image found.
बिहार: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच घंटे में लूटकांड का खुलासा कर साइबर ठग किए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: वारिसलीगंज पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर लगातार दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ओर लूटकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया,वहीं दूसरी ओर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को भी दबोच लिया।
विस्तार
बिहार: वारिसलीगंज पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देश पर लगातार दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ओर लूटकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया,वहीं दूसरी ओर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को भी दबोच लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने महत्वपूर्ण बरामदगी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामले में 20 जुलाई 2026 को विपिन कुमार, पिता जानकी प्रसाद, निवासी बलवापर ने वारिसलीगंज थाना में आवेदन देकर बताया कि 15 जुलाई की रात अलीगंज स्थित अपने किचन किंग फैमिली रेस्टोरेंट से लौटने के दौरान लोदीपुर और मोसमा के बीच पक्की सड़क पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल रोककर लूटपाट की। आवेदन के आधार पर वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 503/26 दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के महज पांच घंटे के भीतर नामजद आरोपी शिवम कुमार पिता मनी सिंह, निवासी ठेरा, थाना वारिसलीगंज को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट की राशि में से 1,000 रुपये नकद तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है तथा उसके विरुद्ध वारिसलीगंज थाना में पूर्व से गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में 21 जुलाई की मध्य रात्रि साइबर अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोड़ापर गांव में मिथुन रविदास के घर के समीप छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अविनाश कुमार (21 वर्ष) पिता कैलाश मांझी, निवासी गोड़ापर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक फर्जी सिम बरामद किया गया।आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस समेत विभिन्न वित्तीय संस्थानों के नाम पर ग्राहकों को लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। इसके लिए ग्राहक का नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित उपलब्ध डाटा का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क किया जाता था और प्रोसेसिंग शुल्क या अन्य बहाने से रुपये की ठगी की जाती थी। इस संबंध में वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 505/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।दोनों मामलों की कार्रवाई में थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।लूटकांड के खुलासे में अखिलेश्वर सिंह एवं मनोज कुमार राय शामिल रहे, जबकि साइबर अपराध के मामले में कुमारी शशिकला सिन्हा, मनोज कुमार राय तथा पप्पू कुमार ने छापेमारी अभियान में भाग लिया।पुलिस के इस अच्छे कार्य से वारिसलीगंज की जनता खुश है।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
