-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: चलती बाइक में अचानक लगी आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद के मीरगंज क्षेत्र स्थित सिरौली चौराहे पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद के मीरगंज क्षेत्र स्थित सिरौली चौराहे पर मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। घटना बाबा दीपक स्वीट्स के सामने हुई, जहां देखते ही देखते बाइक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षणों में आग की तेज लपटों ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, मोटरसाइकिल सवार ने समय रहते वाहन रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार सिरौली चौराहे से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बाइक सड़क किनारे रोक दी और सुरक्षित दूरी पर चला गया। कुछ ही पलों में आग ने पूरी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना को देखकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों या अन्य वाहनों तक नहीं फैल सकी। हालांकि आग से मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ भी की। फिलहाल मोटरसाइकिल में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों की तत्परता और सवार की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
