-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: BDA की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंपc
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली शहर में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण BDA ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए इज्जतनगर क्षेत्र की दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली शहर में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ बरेली विकास प्राधिकरण BDA ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए इज्जतनगर क्षेत्र की दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला दिया। बीडीए की इस कार्रवाई के बाद अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।बीडीए के अनुसार इज्जतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खजुरिया खाट में तौसीफ द्वारा लगभग 4000 वर्गमीटर और 3000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना प्राधिकरण की अनुमति के दो अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही थीं। यहां प्लॉटों का चिन्हांकन किया जा चुका था तथा कॉलोनी विकसित करने के लिए सड़क निर्माण और बाउंड्रीवाल का कार्य भी कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर बीडीए की प्रवर्तन टीम मौके पर पहुंची और उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण, सड़क, बाउंड्रीवाल और प्लॉटिंग से जुड़े विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पाण्डेय ने कहा कि बिना स्वीकृति कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी कॉलोनाइजर को बख्शा नहीं जाएगा और जहां भी अवैध प्लॉटिंग या निर्माण की सूचना मिलेगी, वहां नियमानुसार ध्वस्तीकरण सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उपाध्यक्ष ने आम नागरिकों से भी अपील की कि किसी भी कॉलोनी में प्लॉट या मकान खरीदने से पहले यह अवश्य जांच लें कि संबंधित परियोजना को बरेली विकास प्राधिकरण की विधिवत स्वीकृति प्राप्त है। बिना स्वीकृति विकसित कॉलोनियों में निवेश करने से भविष्य में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि ऐसे निर्माणों के खिलाफ कभी भी कार्रवाई की जा सकती है। बीडीए ने दोहराया कि शहर में सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने और अवैध निर्माण पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इससे अवैध कॉलोनियों के माध्यम से नियमों की अनदेखी कर किए जा रहे निर्माण कार्यों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
