-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मिशन 2027 की तैयारी तेज, बसपा की समीक्षा बैठक में कई नेताओं ने थामा पार्टी का दामन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लखनऊ के मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और मिशन 2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े दर्जनों लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, पूर्व विधायक एवं पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर तथा पूर्व मंत्री अशोक गौतम सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए बूथ और सेक्टर स्तर पर कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सदस्यता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों को और तेज किया जाएगा। समीक्षा बैठक के दौरान मिशन 2027 को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, नए लोगों को जोड़ने और क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने की अपील की। साथ ही आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सहित अन्य दलों से जुड़े कई लोगों ने बसपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में राम औतार रावत, आशा रावत, सुरेश कुमार मौर्य, सुरेंद्र पाल, राम जीवन पाल, मिथलेश पाल, भीम पाल, राम जीवन शर्मा, गरीबे पाल, श्याम लाल पाल, शिव प्रसाद लोधी, कमता प्रसाद लोधी, मूलचन्द्र शर्मा, महादेव पाल, शिव प्रसाद प्रजापति, श्याम जी मौर्य और हनुमान प्रसाद सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। नव-शामिल सदस्यों ने बसपा प्रमुख कुमारी मायावती की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। वहीं पार्टी नेतृत्व ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और मिशन 2027 को मजबूती मिलेगी। बैठक के अंत में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ताओं और बढ़ते जनसमर्थन के बल पर बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में प्रभावी प्रदर्शन करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।
हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता
उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य
मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी
उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
