Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मां दुलारो मंदिर में दिखा आस्था का सैलाब, तीसरे बुधवार मेले में उमड़े हजारों श्रद्धालु

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 22/07/2026 11:15:08 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 22/07/2026 11:15:08 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के विजयपुर-डेरवा स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध मां दुलारो मंदिर में आषाढ़-सावन मेले के तीसरे बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के विजयपुर-डेरवा स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध मां दुलारो मंदिर में आषाढ़-सावन मेले के तीसरे बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों एवं आसपास के जनपदों से हजारों श्रद्धालु मां दुलारो के दरबार में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जबकि गैपुरा चौकी पुलिस पूरे मेले के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटी रही। पुलिसकर्मी लगातार मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में गश्त कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर नजर बनाए रहे।

मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। मां दुलारो के जयकारों, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की और मेले का आनंद लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार आषाढ़ एवं सावन माह में प्रत्येक बुधवार को लगने वाला मां दुलारो मंदिर का मेला क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते पूरा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
 

Related News

हरियाणा: एनसीसी शिविर में सड़क सुरक्षा का पाठ, महेंद्रगढ़ पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

उत्तर प्रदेश: हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, घायल महिला की मदद को तुरंत आगे आए गौ रक्षक अनिल गुप्ता

उत्तर प्रदेश: दिवंगत आरक्षी के परिजनों को मिली ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता, एसपी ने सौंपा दावा राशि का चेक

उत्तर प्रदेश: निःशुल्क पशु टीकाकरण अभियान हुआ शुरू, 1.97 लाख पशुओं को एफएमडी से बचाने का लक्ष्य

मध्य प्रदेश: बारिश में दलदल बनी सब्जी मंडी, खरीदार हुए परेशान, गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती की तैयारी

उत्तर प्रदेश: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, 37 योजनाओं और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा


Featured News