-
☰
No image found.
छत्तीसगढ़: बेलगांव में रविन्द्र उईके का जनसंपर्क दौरा, बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: बेलगांव यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव ग्रामीण पद के प्रत्याशी रविन्द्र उईके ने बेलगांव में जनसंपर्क दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की।
विस्तार
छत्तीसगढ़: बेलगांव यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव ग्रामीण पद के प्रत्याशी रविन्द्र उईके ने बेलगांव में जनसंपर्क दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और अन्य ग्रामीणों से संवाद कर उनका आशीर्वाद लिया। रविन्द्र उईके ने बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और गांव के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। ग्रामीणों ने सड़क, नाली, बिजली, पानी, रोजगार और शिक्षा समेत विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राजनीति का उद्देश्य केवल पद हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना है। गांव के हर परिवार के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना, युवाओं के हितों की आवाज उठाना और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। रविन्द्र उईके ने कहा कि ग्रामीणों से मिल रहे स्नेह और बुजुर्गों के आशीर्वाद से उन्हें नई ऊर्जा और हौसला मिल रहा है। उन्होंने जनता के विश्वास को कायम रखते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ सेवा करने का संकल्प लिया।
मध्य प्रदेश: इथेनॉल उद्योग का मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, पानी की गुणवत्ता जांची
उत्तर प्रदेश: 15-20 साल से बंद सीतापुर आई हॉस्पिटल के फिर खुलने की उम्मीद, डीएम ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश: लाड़ली बहना की एक किस्त से बनेगा माता शीतला का नया मंदिर, महिलाओं ने लिया संकल्प
राजस्थान: सांगानेर में गोवंश से भरे दो ट्रक पकड़े, पुलिस ने गोवंश को हिंगोनिया गौशाला पहुंचाया
उत्तर प्रदेश: बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में वायरल मरीजों की भीड़
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
