-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ‘समरसता संकल्प अभियान’ की धूम, संत रविदास के विचारों पर चलने का लिया गया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तरबगंज गोंडा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर (परसिया) में भव्य “समरसता संकल्प अभियान” कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तरबगंज गोंडा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर तरबगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर (परसिया) में भव्य “समरसता संकल्प अभियान” कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय ने सहभागिता करते हुए सम्मानित क्षेत्रवासियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक ने संत रविदास जी के जीवन, उनके महान विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक भेदभाव जैसी कुप्रथाओं का विरोध करते हुए समानता और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों में मनुष्य की पहचान जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्मों और आचरण से होती है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को जोड़ने और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करने में मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा भेदभावमुक्त एवं समरस समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संयोजक प्रमोद आर्य चंचल, सह संयोजक नीरज मौर्य एवं सचिन बाल्मीकि, कबीर मठ परसदा के संत दुर्गेश साहब, संत विवेक ब्रह्मचारी महाराज, कबीरमठ बड़हरा के संत कौशल साहब, कबीरमठ अयोध्या के संत उमाशंकर दास, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बेलसर गुड्डू सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, के.सी. सिंह, बालेश्वरगंज मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, ग्राम प्रधान श्रीनिवास पांडेय, ग्राम प्रधान पप्पू यादव सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।दीपक कौशल की रिपोर्ट।
ग्राम नौबस्ता मे मोनू मिश्रा, ग्राम परसिया ताल मे श्री निवास पाण्डेय, ग्राम सेमरा में रंगेश पाण्डेय, सूरज तिवारी, ग्राम गोकुला व हरिहर पुर मे विधायक प्रेम नरायण पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया और संत शिरोमणि रविदास जी महराज की 650 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक एकता एवं समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
मध्य प्रदेश: इथेनॉल उद्योग का मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, पानी की गुणवत्ता जांची
उत्तर प्रदेश: 15-20 साल से बंद सीतापुर आई हॉस्पिटल के फिर खुलने की उम्मीद, डीएम ने किया निरीक्षण
मध्य प्रदेश: लाड़ली बहना की एक किस्त से बनेगा माता शीतला का नया मंदिर, महिलाओं ने लिया संकल्प
राजस्थान: सांगानेर में गोवंश से भरे दो ट्रक पकड़े, पुलिस ने गोवंश को हिंगोनिया गौशाला पहुंचाया
उत्तर प्रदेश: बारिश के मौसम में डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा, अस्पतालों में वायरल मरीजों की भीड़
उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार
