Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: 15 वर्षों से बदहाल 50 मीटर सड़क, जलभराव से लोग हुए परेशान

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Shikha Pandey, Date: 22/08/2026 11:03:20 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 22/08/2026 11:03:20 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा:  बहल में महज 50 मीटर लंबी सड़क का एक छोटा-सा हिस्सा पिछले 15 वर्षों से बदहाल स्थिति में है।

विस्तार

हरियाणा:  बहल में महज 50 मीटर लंबी सड़क का एक छोटा-सा हिस्सा पिछले 15 वर्षों से बदहाल स्थिति में है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और गंदे पानी के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मार्ग से स्कूल, अस्पताल, तहसील कार्यालय समेत कई जरूरी स्थानों पर लोग रोजाना आते-जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों को पानी और कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ता है।

लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क के निर्माण और जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द सड़क का निर्माण कराने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।  जनता का कहना है कि विकास केवल बड़े प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन 15 वर्षों से लंबित इस समस्या का जल्द समाधान करेगा।


Featured News