Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मेंहदावल थाने का एएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 22/08/2026 03:19:05 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 22/08/2026 03:19:05 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने थाना मेंहदावल का औचक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: संतकबीरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने थाना मेंहदावल का औचक निरीक्षण कर पुलिस की कार्यप्रणाली, अभिलेखों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा। एएसपी ने थाना कार्यालय, अपराध रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई होनी चाहिए और फरियादियों को अनावश्यक रूप से थाने के चक्कर न लगाने पड़ें।

निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क और पिंक बूथ की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। एएसपी ने महिला एवं बालिकाओं से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके अलावा मालखाना, हवालात और शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया गया। एएसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीसीटीएनएस से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा करते हुए रिकॉर्ड को समय से अपडेट रखने तथा तकनीकी व्यवस्था का प्रभावी इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।

थाना परिसर में साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए एएसपी ने अधिकारियों को परिसर को व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने और आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करने की हिदायत दी। अपर पुलिस अधीक्षक ने बीट पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करें। एएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को पारदर्शिता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Featured News