Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में डीएम ने की NCORD समिति की बैठक, नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 22/08/2026 11:55:21 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 22/08/2026 11:55:21 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकॉर्ड (NCORD) समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकॉर्ड (NCORD) समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री की रोकथाम को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निगरानी, मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की जांच तथा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश

1,भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी: भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस, एसएसबी एवं आबकारी विभाग को आपसी समन्वय के साथ निगरानी एवं सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सीमा क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों एवं प्रमुख आवागमन मार्गों पर विशेष नजर रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

2.मेडिकल स्टोरों की होगी सघन जांच: जनपद के सभी मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के स्टॉक एवं अभिलेखों की जांच के साथ आवश्यकतानुसार सैंपलिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए, ताकि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लग सके।

3.सूचना तंत्र होगा मजबूत: मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

4.अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। 


Featured News