Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: हांसी पुलिस की कार्रवाई, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: Yashoda, Date: 22/08/2026 10:58:11 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by.: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 22/08/2026 10:58:11 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हांसी पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

विस्तार

हरियाणा: हांसी पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हांसी पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एवीटी स्टाफ हांसी ने एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय पुत्र राजे राम, निवासी नंद नगर, हांसी के रूप में हुई है।

एवीटी स्टाफ हांसी की टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी को बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के संबंध में जांच की गई तो उक्त मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद कर उसे कब्जे में लिया है। इस संबंध में थाना शहर हांसी में चोरी की धारा के तहत मुकदमा  दर्ज किया गया है।

मुख्य सिपाही संदीप, एवीटी स्टाफ हांसी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हांसी पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और चोरीशुदा वाहनों की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


Featured News