-
☰
No image found.
गुजरात: डांग के गड़द गांव में हुआ सेवा सेतु कार्यक्रम, 962 आवेदनों का मौके पर हुआ निपटारा
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: राज्य सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत डांग जिले के आहवा तालुका के गड़द गांव में बुधवार को ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
गुजरात: राज्य सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत डांग जिले के आहवा तालुका के गड़द गांव में बुधवार को ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उनके नजदीक ही उपलब्ध कराना रहा। इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई आवेदनों का तत्काल निपटारा किया। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों से संबंधित कुल 962 आवेदन प्राप्त हुए और इन सभी का सकारात्मक निपटारा किया गया। इनमें डीवार्मिंग से जुड़े 190, हेल्थ वेलनेस कार्ड के 130, कैशलेस लिटरेसी के 81, पीएमजे-मा के 76, आधार अपडेट के 47, राशन कार्ड KYC के 27 और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 13 आवेदन शामिल रहे। इसके अलावा आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड से जुड़े कार्य, विभिन्न पेंशन योजनाओं और अन्य सरकारी सेवाओं के लिए भी ग्रामीणों को मौके पर सहायता उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में कुल 1021 लोगों ने भाग लिया। सेवा सेतु के माध्यम से बैंक खातों को मोबाइल नंबर से लिंक कराने, आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा विभिन्न आर्थिक सहायता योजनाओं के लिए आवेदन करने जैसी सुविधाएं भी ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए जरूरी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में तालुका पंचायत प्रमुख वीणाबेन गांगुर्डे, जिला सदस्य मनाभाई सूर्यवंशी, आहवा तालुका पंचायत की सदस्य ममताबेन गायकवाड़ और सुमित्राबेन सांबले सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। आहवा के मामलतदार रजनी वैष्णव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।
उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय
मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया
उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब में 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी के सपने हुए अधूरे
राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
