Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से सौंपा, आठवें वेतन आयोग और पेंशन संबंधी मुद्दे उठाए

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/09/2026 01:21:04 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/09/2026 01:21:04 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा बस्ती के तत्वावधान में सोमवार को जनपद मुख्यालय पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों ने धरना-प्रदर्शन कियासंगठन के जि

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा बस्ती के तत्वावधान में सोमवार को जनपद मुख्यालय पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों ने धरना-प्रदर्शन कियासंगठन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर उपाध्याय और मंत्री उदय प्रताप पाल के नेतृत्व में प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से सौंपा गया  आठवें वेतन आयोग में पेंशनरों को लेकर उठाई मांग  संगठन का कहना है कि केंद्रीय आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में एक जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों को शामिल नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने पेंशनरों के बीच तिथि के आधार पर किए जा रहे कथित विभेद को समाप्त करने की मांग उठाई।

ज्ञापन में वित्त विधेयक 2025 में पेंशनरों के बीच तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले प्रावधान को हटाने की मांग भी शामिल है। संगठन ने वेतन आयोग की प्रक्रिया में हो रहे विलंब को देखते हुए पेंशनरों को अंतरिम राहत दिए जाने की मांग की। पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग  सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग उठाई। इसके अलावा पेंशन के राशिकरण की कटौती 10 वर्ष में बंद करने तथा 65 वर्ष की आयु के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर पेंशन में पांच प्रतिशत वृद्धि की मांग रखी गई। पेंशन को आयकर से मुक्त रखने और कोरोना काल के 18 माह के लंबित डीए/डीआर एरियर का भुगतान किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।  वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं का मुद्दा उठाया प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में 50 प्रतिशत छूट दिए जाने तथा आयुष्मान योजना में कैशलेस उपचार की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग भी उठाई। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन समेत अन्य मांगें भी रखी गईं।

 देहदान करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी का सम्मान  धरना-प्रदर्शन के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी कुलभूषण अग्रहरि का विशेष सम्मान किया गया। संगठन के अनुसार, अग्रहरि ने अपनी देह बस्ती मेडिकल कॉलेज को दान करने का निर्णय लिया है। उनके इस कदम पर संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में पेंशनर रहे मौजूद  -प्रदर्शन में चंद्र प्रकाश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र बहादुर उपाध्याय और उदय प्रताप पाल सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, शिक्षक और पेंशनर मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में शामिल मांगों पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

Related News

उत्तर प्रदेश: सीओ हाईवे ने की शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, मेले में फूहड़ता और हुड़दंग पर सख्ती के निर्देश

उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा साइट-4 में श्रीरामलीला की तैयारियां हुई तेज, स्टेज निर्माण के साथ मेले की भी है तैयारी

मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया

उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब में 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी के सपने हुए अधूरे

राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन


Featured News