Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: 11,111 यात्रियों के साथ होगी श्री सम्मेद शिखर जी की 13वीं भव्य तीर्थ यात्रा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/09/2026 11:07:04 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/09/2026 11:07:04 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: इस यात्रा में राजस्थान सहित देशभर से 11,111 श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। यात्रा के मुख्य संयोजक पवन जैन गोधा दिल्ली वालों ने बताया कि राजस्थान से भीलवाड़ा, ब्यावर एवं नसीराबाद क्षेत्र से यात्रा 10 दिसंबर 2026 को

विस्तार

राजस्थान: इस यात्रा में राजस्थान सहित देशभर से 11,111 श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। यात्रा के मुख्य संयोजक पवन जैन गोधा दिल्ली वालों ने बताया कि राजस्थान से भीलवाड़ा, ब्यावर एवं नसीराबाद क्षेत्र से यात्रा 10 दिसंबर 2026 को रवाना होगी। यात्रियों की टिकट बुकिंग के लिए भीलवाड़ा संयोजक श्री मुकेश जी जैन से 9214801085 एवं 9829340445 पर संपर्क किया जा सकता है।  समाजसेवी जिनेश कुमार जैन के अनुसार टिकट 7 अक्टूबर तक करवाने की अपील की गई है। वहीं जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, दौसा-बांदीकुई, भरतपुर एवं आगरा क्षेत्र से यात्रा 11 दिसंबर 2026 को रवाना होगी। 

जयपुर संयोजक श्री अजय जैन (9829114491) एवं श्री पियूष जैन (9001196281) से संपर्क कर टिकट बुक कराई जा सकती है। यात्रियों के लिए स्लीपर, 3 AC एवं 2 AC की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। यात्रा में धार्मिक आयोजनों के साथ 12 दिसंबर को विधान एवं रात्रि में भव्य भजन संध्या तथा 13 दिसंबर की रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कूपन के माध्यम से 12 एवं 13 दिसंबर को लाखों रुपये के पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने देशभर के जैन समाज के श्रद्धालुओं से इस ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर भगवान श्री सम्मेद शिखर जी की पावन वंदना का लाभ लेने का आह्वान किया है।

Related News

उत्तर प्रदेश: सीओ हाईवे ने की शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाने की अपील, मेले में फूहड़ता और हुड़दंग पर सख्ती के निर्देश

उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा साइट-4 में श्रीरामलीला की तैयारियां हुई तेज, स्टेज निर्माण के साथ मेले की भी है तैयारी

मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया

उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब में 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी के सपने हुए अधूरे

राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन


Featured News