Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Jinesh Kumar Jain , राजस्थान  Edited By: Shikha Pandey, Date: 30/09/2026 03:25:29 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Jinesh Kumar Jain ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 30/09/2026 03:25:29 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: तेजपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग को लेकर जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

विस्तार

राजस्थान: तेजपुर स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग को लेकर जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जैन समाज के नेता विकेश मेहता के नेतृत्व में तेजपुर दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारी और युवा समाजसेवी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मंदिर में हुई चोरी की घटना की जांच में तेजी लाने और आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने की मांग की। समाज के लोगों ने मंदिर में हुई चोरी को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए मामले के शीघ्र खुलासे की अपेक्षा जताई। इस दौरान तेजपुर समाज के राकेश जैन, प्रदीप जैन, सेनावासा समाज से विपुल जैन, आशीष जैन, मनोज जैन सहित जैन समाज के गजेंद्र जैन, नवीन जैन, प्रीतेश जैन, चंद्रकांत जैन, यथार्थ जैन, शोभित और विकलेश जैन समेत अन्य समाजजन मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान जैन समाज के पदाधिकारियों ने कुपड़ा जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी का आभार भी जताया। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए तेजपुर मंदिर चोरी मामले में भी इसी तरह जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई। इसके अलावा जैन समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस उपाधीक्षक रामकुमार भादू और सदर थाना अधिकारी रूप सिंह से भी मुलाकात की तथा मंदिर चोरी की घटना के संबंध में चर्चा करते हुए जल्द खुलासे की मांग रखी।