-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: तपस्वी अशोक तलेरा व निलेश बरमेचा की निकली जयकार यात्रा, श्रीसंघ ने किया भव्य बहुमान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म.सा. के पावन सानिध्य में धर्मोत्कर्ष तत्वज्ञ वर्षावास के दौरान थांदला में तप आराधना का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के उपाध्यक्ष अशोक तलेरा
विस्तार
मध्य प्रदेश: तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म.सा. के पावन सानिध्य में धर्मोत्कर्ष तत्वज्ञ वर्षावास के दौरान थांदला में तप आराधना का क्रम निरंतर जारी है। इसी क्रम में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के उपाध्यक्ष अशोक तलेरा एवं युवा व्यापारी निलेश बरमेचा ने 31-31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण कर तप-आराधना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। जयकारों से गूंजा नगर तपस्वी अशोक तलेरा एवं निलेश बरमेचा की नयापुरा स्थित जैन मंदिर से जयकार यात्रा निकाली गई। श्रावक-श्राविकाएं श्रमण भगवान महावीर स्वामी, आचार्य श्री उमेशमुनिजी म.सा., प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म.सा., तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म.सा. एवं तपस्वियों के जयकारे लगाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से पौषध भवन पहुंचे, जहां यात्रा धर्मसभा एवं बहुमान समारोह में परिवर्तित हुई। तप की महिमा का गुणगान धर्मसभा में तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म.सा. एवं श्री संदीपमुनिजी म.सा. ने तप की महत्ता बताते हुए दोनों तपस्वियों के दीर्घ तप की अनुमोदना की तथा तप में सहयोगी परिवारजनों की भी सराहना की। तलेरा परिवार की बहू-बेटियों ने स्तवन प्रस्तुत किया। संघ अध्यक्ष प्रदीप गादिया, कांतिलाल सियार एवं मेहील ऊर्जेश चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। तप की बोली तप से, हुआ बहुमान श्रीसंघ की ओर से तप की बोली तप से लगाकर दोनों तपस्वियों का शाल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर बहुमान किया गया। विभिन्न परिवारों एवं संस्थाओं ने भी तपस्वियों का अभिनंदन किया। धर्मसभा में श्रावक-श्राविकाओं ने मुक्त कंठ से जयकारे लगाकर तप की अनुमोदना की। जानकारी देते हुए श्रीसंघ अध्यक्ष प्रदीप गादिया एवं संघ प्रवक्ता पवन नाहर ने बताया कि धर्मोत्कर्ष तत्वज्ञ वर्षावास में तपस्या की यह श्रृंखला निरंतर चल रही है और बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं अपनी सामर्थ्य के अनुसार तप आराधना में सहभागी बन रहे हैं। सभा का संचालन संघ सचिव हितेश शाहजी ने किया। प्रभावना का लाभ तलेरा परिवार ने लिया।
उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय
मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया
उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब में 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी के सपने हुए अधूरे
राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
