-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को यूपी वाले काका की चेतावनी, बोले—सुधर जाओ, वरना जिंदगी बर्बाद हो सकती है
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर यूपी वाले काका के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से गोण्डा में पत्रकारों की मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों, धार्मिक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया पर यूपी वाले काका के नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से गोण्डा में पत्रकारों की मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और समाज में जातिवाद फैलाने वालों को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। साथ ही उन्होंने अवधी भाषा को बढ़ावा देने और पत्रकारों की सुरक्षा पर भी जोर दिया। यूपी वाले काका ने कहा कि सोशल मीडिया का उद्देश्य समाज को जोड़ना और लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना है, न कि आपसी विवाद और नफरत फैलाना। लोगों को सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट या टिप्पणी करने से पहले उसके परिणामों के बारे में सोचना चाहिए। हमें सोशल मीडिया से ज्यादा अपने समाज की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि समाज के बिना हमारी कोई पहचान नहीं है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों पर बोले काका धार्मिक भावनाओं को लेकर उन्होंने कहा कि किसी को किसी धर्म में विश्वास न हो तो यह उसका व्यक्तिगत मामला है। लेकिन किसी की आस्था, देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणियों से विवाद बढ़ता है और समाज में आपसी सौहार्द प्रभावित होता है। सभी को एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अवधी भाषा को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात अवधी भाषा के प्रचार-प्रसार को लेकर यूपी वाले काका ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने सोशल मीडिया पर काम करना शुरू किया था। उसी समय उन्होंने अपनी मातृभाषा अवधी में कंटेंट बनाने का निर्णय लिया, ताकि देश-दुनिया के लोग अवधी भाषा और संस्कृति को जान सकें। उन्होंने कहा कि अवधी हमारी मातृभूमि की भाषा है। अपनी भाषा और संस्कृति को कभी नहीं भूलना चाहिए। अपनी जड़ों से जुड़े रहकर भी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने गोण्डा वासियों से अवधी भाषा को अपनाने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने की अपील की। यूपी वाले काका का संदेश: सोशल मीडिया का इस्तेमाल समाज को जोड़ने, अपनी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने तथा सकारात्मक विचारों को फैलाने के लिए करें। किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाएं और न ही जातिवाद को बढ़ावा दें।
सोशल मीडिया पर जातिवाद फैलाने वालों को चेतावनी सोशल मीडिया पर जातिवाद और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को लेकर यूपी वाले काका ने कहा कि गोण्डा में हाल के दिनों में हुई पुलिस कार्रवाई से लोगों को सबक लेना चाहिए। उन्होंने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते अपनी आदतों में सुधार कर लें, क्योंकि कानून के शिकंजे में आने के बाद उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है। समाज में रहकर समाज के खिलाफ काम करना किसी के हित में नहीं है। पत्रकारों पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा
पत्रकारों की भूमिका पर उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज होते हैं। वे जनता के सामने सच और झूठ को उजागर करते हैं। पत्रकारों पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ मारपीट करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय
मध्य प्रदेश: थांदला की आरसीटी क्लब टीम बनी चैंपियन, फाइनल में लॉयर्स किंग झाबुआ को हराया
उत्तर प्रदेश: सऊदी अरब में 26 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत, शादी के सपने हुए अधूरे
राजस्थान: तेजपुर दिगंबर जैन मंदिर चोरी के खुलासे की मांग, जैन समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
