-
☰
No image found.
उत्तराखंड: श्री रामायण-कलश शोभायात्रा के भक्ति प्रवाह में नगर हुआ श्रीराममय
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तराखंड: राम कथा ज्ञान यज्ञ समिति - विकासनगर के तत्वाधान में बुधवार को नगर में प्रभु श्री रामजी की 'रामायण - कलश पालकी शोभायात्रा' निकाली गयी। मुख्य बाजार स्थित श्री गीता भवन मंदिर में प्रात: 10 बजे श्री ठाकुरजी को
विस्तार
उत्तराखंड: राम कथा ज्ञान यज्ञ समिति - विकासनगर के तत्वाधान में बुधवार को नगर में प्रभु श्री रामजी की 'रामायण - कलश पालकी शोभायात्रा' निकाली गयी। मुख्य बाजार स्थित श्री गीता भवन मंदिर में प्रात: 10 बजे श्री ठाकुरजी को पालकी में विराजमान किया गया। पालकी को भव्य रूप में सजाया गया था। शोभायात्रा आर्य समाज, महाराजा अग्रसैन चौक, सिनेमा गली, शहीद विनोद पुन चौक, पेट्रोल पम्प, होते हुए कथा स्थल पर पूर्ण हुई। शोभायात्रा में श्री रामजी व हनुमान जी के भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे थे! मुजफ्फरनगर से आई भजन पार्टी ने अपनी मधुर व कर्णप्रिय धुनों से नगर को राममय कर दिया। शोभायात्रा में श्री राम दरबार एवं श्री शिव-पार्वती-नन्दी जी की धार्मिक एवं आकर्षक झांकियों की सुंदरता ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पालकी यात्रा का सनातन धर्म मंदिर, लायन्स क्लब एवं अनेकों भक्तों ने जगह-जगह स्वागत किया। उक्त शोभायात्रा का आयोजन वृहस्पतिवार से संत विजय कौशल जी महाराज के सानिध्य में शुरू होने वाली भव्य श्री राम कथा के संदर्भ में किया गया।
कथा प्रतिदिन सांय 3 से 6 बजे तक डाकपत्थर रोड़ स्थित कथा मैदान में 9 अक्टूबर तक आयोजित होगी। पालकी यात्रा में समिति के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, कोषाध्यक्ष सतीश जैन, संयोजक राज कुमार जैन, सचिव अरुण मित्तल, उपाध्यक्ष पंकज गौड़, सह सचिव शिव कुमार गर्ग, पं.रामचन्द्र पैन्यूली, नमन गर्ग, अनिल गुप्ता, अनुज कौशिक, राजपाल चौरसिया, डॉ. मुदित अग्रवाल, सुभाष सिंघल, अंकित कंसल, रविन्द्र कोहली, प्रदीप सोनी, डॉ.विजय वर्मा, नवीन बंसल, सिद्धार्थ साहनी, सवि आनंद, यमन चौधरी, रविन्द्र अग्रवाल, पुष्प राज अरोड़ा, मनोज अग्रवाल, अमित अग्रवाल आशु, अंकुर अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सुरेश कुमार, अचला गर्ग, सुमित्रा गोयल, निर्मला मित्तल, विमलेश वर्मा, जयंती पटवाल, बीना डोभाल, यामिनी रोहिला, नीरू देवी, सहित हजारों श्रद्धालुजन सम्मिलित रहे।
