Contact for Advertisement 9650503773


गुजरात: वघई पुलिस ने चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर मूल मालिक को लौटाया

- Photo by : SOCIAL MEDIA

गुजरात  Published by: Gheesaram Fuaji Choudhary , गुजरात  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 11/09/2026 05:55:23 pm Share:
  • गुजरात
  • Published by.: Gheesaram Fuaji Choudhary ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 11/09/2026 05:55:23 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: डांग जिले के वघई थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में वघई पुलिस को सफलता मिली है। "तेरा तुझको अर्पण" कार्यक्रम के तहत पुलिस ने चोरी हुआ मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन ढूंढकर उसके मूल मालिक को सुरक्षित वापस सौंप दिया है। घटना का विवरण मौजे कालीबेल गांव के आमली फलिया निवासी शिकायतकर्ता के

विस्तार

गुजरात: डांग जिले के वघई थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में वघई पुलिस को सफलता मिली है। "तेरा तुझको अर्पण" कार्यक्रम के तहत पुलिस ने चोरी हुआ मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन ढूंढकर उसके मूल मालिक को सुरक्षित वापस सौंप दिया है। घटना का विवरण मौजे कालीबेल गांव के आमली फलिया निवासी शिकायतकर्ता के मकान में बीते दिनांक 20/06/2026 की रात लगभग 22:00 बजे से दिनांक 21/06/2026 की सुबह 05:00 बजे के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रवेश किया। अज्ञात चोर ने घर से ₹22,000/- कीमत का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया और फरार हो गया। इस संबंध में वघई पुलिस स्टेशन में अपराध (भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 305(ए), 331(4) के तहत) दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच एवं कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रेमवीरसिंह साहब (सूरत रेंज) तथा डांग-आहवा पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा यादव साहब के निर्देशानुसार एवं पुलिस उपाधीक्षक (Dysp) श्री के.आर. डोडिया साहब के मार्गदर्शन में वघई पुलिस टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी (टेक्निकल सर्विलांस) और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर वघई पुलिस टीम ने निरंतर और प्रभावी जांच करते हुए चोरी हुआ मोबाइल ढूंढ निकाला। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद वघई पुलिस ने मूल मालिक को उनका मोबाइल फोन वापस सौंप दिया।