-
☰
No image found.
हरियाणा: 3 मई की NEET-UG परीक्षा पर प्रशासन सख्त, डीसी अनुपमा अंजली ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश,
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और नीट परीक्षा के केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा
विस्तार
हरियाणा: आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को लेकर उपायुक्त अनुपमा अंजली ने आज लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और नीट परीक्षा के केंद्र अधीक्षकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। बैठक में डीसी ने कहा कि आगामी 3 मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा को पूरी तरह से नकल मुक्त और पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना सरकार और जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, जैमर और बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था चाक-चौबंद होनी चाहिए ताकि किसी भी स्तर पर चूक की गुंजाइश न रहे। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में डीसी ने उम्मीदवारों की सुविधा और नियमों के पालन पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का प्रवेश सुबह 11:00 बजे से शुरू हो जाएगा और दोपहर 01:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, घड़ी, वॉलेट, रुमाल, किसी भी प्रकार के आभूषण या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा के लिए आवश्यक पेन भी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार बाहर से कोई भी स्टेशनरी न लाएं। उम्मीदवारों को अपने साथ केवल एडमिट कार्ड, पासपोर्ट साइज की दो फोटो और एक वैध मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। बैठक के दौरान नीट कोऑर्डिनेटर ओपी यादव ने पीपीटी के जरिए केंद्र अधीक्षकों को प्रशिक्षण दिया।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया, नगराधीश डॉ मंगल सैन तथा डीएसपी भारत भूषण के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
हरियाणा: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आगाज: नारनौल में 90% बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल
उत्तर प्रदेश: कन्या विवाह पर ट्रस्ट का सहयोग, जरूरतमंद परिवार को मिला गृहस्थी का सामान
उत्तर प्रदेश: हीटवेव को लेकर दी गई चेतावनी, लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह
गुजरात: टांकली पाड़ा सीट पर ‘बाहरी’ उम्मीदवार से नाराजगी, स्थानीय टिकट की उठी मांग
पंजाब: भारत विकास परिषद का परिवार मिलन समारोह, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का दिया संदेश
