Contact for Advertisement 9650503773


पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद जिले के कई इलाकों में चुनाव के दौरान सेना ने लिया इलाके का जायजा 

- Photo by : social media

पश्चिम बंगाल  Published by: Subhash Sharma , पश्चिम बंगाल  Edited By: Kunal, Date: 21/04/2026 12:37:38 pm Share:
  • पश्चिम बंगाल
  • Published by.: Subhash Sharma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 21/04/2026 12:37:38 pm
Share:

संक्षेप

पश्चिम बंगाल: बंगाल में चुनाव का घोषणा होने के बाद से इलाके में हर जगह हर तहसील हर मोहल्ला हर गांव में सेना के जवान पहुंच चुके हैं।

विस्तार

पश्चिम बंगाल: बंगाल में चुनाव का घोषणा होने के बाद से इलाके में हर जगह हर तहसील हर मोहल्ला हर गांव में सेना के जवान पहुंच चुके हैं। इधर केंद्र सरकार की ओर से और चुनाव आयुक्त की ओर से स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि चुनाव शांतिपूर्ण रहे हर व्यक्ति शांतिपूर्ण तरीके से अपना वोट दे सके इसके लिए सेना को निर्देश दिए गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव २०२१ से ३ गुना ज्यादा सेना के जवान २०२६ में तैनात किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार का कोई गड़बड़ी ना हो सके। राहत की बात यह है कि २४  घंटे सेना के जवान इलाके में गश्त लगाते रहते हैं ताकि कहीं को कोई अनैतिक कार्य ना हो सके, और माहौल शांत रहे।  इधर ए/८९ ए/डब्ल्यू ०५ सेक्शन के इंस्पेक्टर नितेश प्रियदर्शी ने सोमवार के शाम को मिर्ज़ापुर, गंकर, बिजयपुर, कटनाई, सैदपुर, पुलिस स्टेशन रघुनाथगंज के ग्रामीण क्षेत्र में क्षेत्रीय नियंत्रण गश्ती और *"विश्वास निर्माण उपाय अभ्यास*" के लिए प्रस्थान किया।