-
☰
No image found.
पंजाब: भारत विकास परिषद का परिवार मिलन समारोह, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
पंजाब: परिवार मिलन समारोह आयोजित कर, दिया आपसी भाईचारे का संदेश।
विस्तार
पंजाब: परिवार मिलन समारोह आयोजित कर, दिया आपसी भाईचारे का संदेश। भारत विकास परिषद मोहाली शाखाओं के तत्वावधान में, प्राचीन श्री शिव मंदिर फेज 1 मोहाली में "परिवार मिलन समारोह",बहुत उत्साह और प्रभावशील ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्योती प्रज्वलन उपरांत वंदेमातरम गीत गाकर किया गया। गीत/संगीत प्रोग्राम की शुरुआत श्री गुलशन नैयर द्बारा एक भजन गायन से की गई।तत्पश्चात गुलशन,सार्थ खंडूजा, ,उमा शर्मा, गुरदीप सिंह,सुदर्शन मेहता,वीरां वाली,रवि ककड,वी एम वधवा,डा: सुनील पाठक, अनिल शर्मा, कमलेश मेहता, हरिंद्र सिंह, सुधीर गुलाटी,चमन लाल तथा अन्य ने अपने अपने गीत/संगीत से दर्शकों का मनोरंजन किया। तत्पश्चात श्री चिमन लाल एवं श्रीमती मधु के नेतृत्व में आयोजित कई ओर फन गेम्स में सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सभी के लिए तबोला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिस दौरान ऐंकर की भुमिका श्री अजय गुप्ता तथा श्री गुरिंदर सिंह ने बहुत प्रभावशील ढंग से निभाई। विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम में भाग ,लेने वाले सभी प्रतिभागियों को इनाम दिये गए। इस अवसर पर दोनों शाखाओं के अति विशिष्ट सदस्यों सर्व श्री राजवंत सिंह, वीरां वाली, सोहन लाल शर्मा, डी पी शर्मा, गुरदीप सिंह बेदी तथा कर्नल चरणजीत सिंह बावा को एक शाल और पौधा लगा पाट देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन श्री चिमन लाल एवं श्री बलदेव राम द्बारा बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया। इस समारोह में परिषद सदस्यों तथा परिवार सदस्यों समेत लगभग 110 लोग शामिल हुए।आखिर में श्री बलदेव राम सचिव मोहाली शाखा ने सभी उपस्थित परिवारों तथा समस्त मंदिर प्रबंधन का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की समाप्ति राष्ट्रीय गान से की गई।सभी उपस्थित लोगों के लिए चाय नाश्ता और भोजन की उचित व्यवस्था की गई थी।
हरियाणा: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आगाज: नारनौल में 90% बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल
हरियाणा: 3 मई की NEET-UG परीक्षा पर प्रशासन सख्त, डीसी अनुपमा अंजली ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश,
उत्तर प्रदेश: कन्या विवाह पर ट्रस्ट का सहयोग, जरूरतमंद परिवार को मिला गृहस्थी का सामान
उत्तर प्रदेश: हीटवेव को लेकर दी गई चेतावनी, लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह
गुजरात: टांकली पाड़ा सीट पर ‘बाहरी’ उम्मीदवार से नाराजगी, स्थानीय टिकट की उठी मांग
