Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 IAS अफसरों के तबादले, चर्चित गौड़ बने सोनभद्र के नए डीएम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Anand Kumar(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 21/04/2026 09:46:54 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Anand Kumar(UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 21/04/2026 09:46:54 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. कई जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. शासन ने व्यवस्था मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह लड़ाई लिया है.अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं.

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. कई जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. शासन ने व्यवस्था मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह लड़ाई लिया है.अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. उत्तर प्रदेश में सोनभद्र, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर सहित 10 जिलों के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं. प्रदेश सरकार ने सोमवार को कुल 24 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया. मतदाता सूची का विशेष प्रगा ढ़ (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर प्रदेश में तबादला एक्सप्रेस दौड़ गई है. सोमवार को जारी सूची के अनुसार, गाजीपुर के डीएम अविनाश कुमार को अलीगढ़ का डीएम, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अरविंद सिंह को एटा का डीएम, विशेष सचिव पी डब्ल्यूडी अमित आसेरी को बांदा का डीएम, उपाध्यक्ष बुलंदशहर- खुर्जा विकास प्राधिकरण डॉ. अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया गया है।

 मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना को हापुड़ का डीएम, विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया को अंबेडकरनगर का डीएम, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर के एसीईओ चर्चित गौड़ को सोनभद्र को डीएम, अंबेडकरनगर के डीएम अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का डीएम, बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का डीएम, मुख्यमंत्री व नागरिक उड्डयन विभाग के विशेष सचिव और निदेशक नागरिक उड्डय न ईशान प्रकाश सिंह को बाराबंकी का डीएम बनाया गया है. अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सीएम का विशेष सचिव, एटा के डीएम प्रेम रंजन सिंह को अपर राज्य निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक मध्यान्ह भोजन अभिकरण, हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद, अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन को विशेष सचिव कृषि विभाग, बांदा की डीएम जे रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है। अरुण कुमार विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म को विशेष सचिव और अपर निदेशक भूततत्व एवं खनिकर्म को विशेष सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। 

फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष द्विवेदी को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी, सोनभद्र के डीएम बद्रीनाथ सिंह को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है. दीक्षा जैन सीडीओ कानपुर नगर से ए सीईओ उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर, डॉ.अपराजिता सिंह सिनसिनवार सीडीओ शाहजहांपुर से उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण, प्रणता ऐश्वर्या सीडीओ सीतापुर से उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, उत्कर्ष द्विवेदी संयुक्त मजिस्ट्रेट सोनभद्र को सीडीओ शाहजहांपुर, अभिनव जे जैन संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा को सीडीओ कानपुर नगर और दीक्षा जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट मेरठ को सीडीओ सीतापुर बनाया गया है. इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फिर बदल किया था.  40 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए थे. इनमें 15 जिलों के डीएम को बदल दिया गया था. इनमें से आठ डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का डीएम बनाया गया था।