Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: पुलिस ने 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 21/04/2026 12:34:27 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Bharat Bunkar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 21/04/2026 12:34:27 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा रोड स्थित जिला कारागृह के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीलवाड़ा रोड स्थित जिला कारागृह के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। एएसपी सरिता सिंह और डीएसपी बृजेश सिंह के निर्देशन में यह अभियान संचालित हो रहा है।

थानाधिकारी कोतवाली चित्तौड़गढ़ तुलसीराम के नेतृत्व में शनिवार को एसआई श्यामलाल अपनी टीम के साथ गश्त और जांच पर थे। इसी दौरान ईनाणी रेजिडेंसी के सामने, जिला कारागृह के पास भीलवाड़ा रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। जांच के दौरान उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई। तलाशी में बैग से 2 किलो 17 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित पुत्र राजवीर नायक, निवासी ददरेवा, थाना राजगढ़, जिला चूरू (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद अफीम को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई कहां करने वाला था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी तुलसीराम, एसआई श्यामलाल, हेड कांस्टेबल हरफूल, कांस्टेबल कन्हैयालाल, रवि कुमार और वीरेंद्र की टीम शामिल रही।